• Wed. Apr 15th, 2026

विधायक राज सिन्हा ने केंदुआ में किया चुनाव कार्यालय का उदघाटन

admin's avatar

Byadmin

Feb 14, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। धनबाद नगर निगम की चुनावी सरगर्मी अब तेज हो गई है। जिसको लेकर केंदुआ में मुख्य मार्ग के समीप भाजपा केंदुआ मंडल कार्यालय खुला जिसका उदघाटन धनबाद के माननीय विधायक राज सिन्हा के द्वारा फीता काट व नारियल फोड़कर किया गया।

वहीं इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम का चुनाव को लेकर केंदुआ मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का उदघाटन हुआ है और इसी कार्यालय से कुल 78 बूथों का संचालन होगा। और यहां से कार्यकर्ता चुनावी कार्य को अंजाम देंगे। उन्होंने कहा कि केंदुआ शुरू से भाजपा का गढ़ रहा है।

जनसंघ से केंदुआ भाजपा का पूजनीय स्थल रहा और यहां के समर्पित भाजपा के मेयर उमीदवार जो है संजीव कुमार जी 27 नंबर क्रमांक में जिनका चुनाव चिन्ह है मिर्चा छाप जिसपर मुहर लगाकर लोग उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएंगे क्योंकि कई साल से नगर निगम का चुनाव नही हुआ

और धनबाद में विकाश के लिए आने वाले थे हजारों करोड़ रुपये जो नही आए जिससे विकाश का सारे काम बाधित हुआ और इसका जिम्मेवार झामुमो और इस राज्य के अंदर चलने वाली कांग्रेस की सरकार है और उसी सरकार के लोग विकाश के नाम पर आज चुनाव में वोट मांग रहे है यहां की जनता इसी चुनाव में उनकी औकात बताएगी। मौके पर रंजय सिंह,नीतू सिंह,विक्रम बर्णवाल,विक्की रवानी,अभिमन्यु सिंह,राज कुमार पासवान,गाँधीजी,राजा चौरसिया,आनन्द खंडेलवाल,तमल रॉय, सूरज पासवान,इत्यादि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *