• Thu. Feb 12th, 2026

सीतामढ़ी में जिला परिवहन समिति की बैठक, खाद्यान्न आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

admin's avatar

Byadmin

Feb 5, 2026

 

राजेश कुमार

बिहार /जिलाधिकारी सीतामढ़ी की अध्यक्षता में 5 फरवरी 2026 को जिला परिवहन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक-राज्य खाद्य निगम सीतामढ़ी सहित राज्य खाद्य निगम से संबद्ध सभी 8 मुख्य (MAIN) और 8 उप (DSD) परिवहन अभिकर्ता उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी ने खाद्यान्न के उठाव, प्रेषण और वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा की। सभी परिवहन अभिकर्ताओं (MAIN/DSD) को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर खाद्यान्न का उठाव और वितरण हर हाल में पूर्ण किया जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने सख्त शब्दों में कहा कि खाद्यान्न आपूर्ति जनहित से जुड़ा संवेदनशील विषय है। किसी भी पात्र लाभुक को एक दाना भी खाद्यान्न से वंचित किया गया तो संबंधित परिवहन अभिकर्ता और जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी ने बताया कि जनवरी 2026 के खाद्यान्न प्रेषण में सीतामढ़ी जिला राज्य स्तर पर तीसरे स्थान पर रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जनवरी 2026 तक जिले के सभी पात्र लाभुकों को ससमय शत-प्रतिशत खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है और कोई भी लाभुक वंचित नहीं हुआ है।

जिला प्रबंधक ने बताया कि नवंबर 2025 और दिसंबर 2025 में FCI द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण उठाव संभव नहीं हो सका था। विभाग ने भारत सरकार से खाद्यान्न उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। अवधि विस्तार मिलते ही शेष खाद्यान्न का उठाव पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्यान्न आपूर्ति, उठाव और वितरण प्रणाली की नियमित जांच के लिए अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय समिति के गठन का निर्देश दिया, जो पूरे तंत्र की सतत निगरानी करेगी l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *