• Sat. Feb 14th, 2026

आदित्यपुर को मिली नई रेल सौगात,आदित्यपुर धनबाद ट्रेन का हुआ शुभारंभ

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 5, 2026

Adityapur : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से आदित्यपुर–धनबाद ट्रेन के परिचालन की शुरुआत गुरुवार को की गई। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ट्रेन के शुभारंभ पर झारखंड चेतना मंच की ओर से लोको पायलट और गार्ड का माला पहनाकर एवं गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि झारखंड चेतना मंच पिछले कई वर्षों से आदित्यपुर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव और नई ट्रेनों के परिचालन की मांग को लेकर आंदोलन करता आ रहा है। आदित्यपुर–धनबाद ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र की जनता में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर झारखंड चेतना मंच के सुरेश धारी, श्रीनिवास यादव, शिव शंकर यादव, राहुल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *