• Sat. Feb 14th, 2026

स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती देवी का जयंती धूम धाम से मनाई गई

admin's avatar

Byadmin

Feb 5, 2026

 

उज्जवल दुनियां संबाददाता

दारू। सरस्वती +2 हाई स्कूल दारू में स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती देवी का माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया गया। दारू अंचल अधिकारी रामबालक कुमार बीडीओ हारून रशीद सरस्वती हाई स्कूल प्रधानाचार्य अध्यापक और स्वतंत्रता सेनानी के पोते भैया मारुती शरण सहाय और उनके पुरे परिवार द्वारा माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।जैसा कि सर्व बिदित है

कि सरस्वती देवी का जन्मदिन 5 फरवरी 1901 – बिहारी दुर्गामंडप के सामने एक कायस्थ परिवार में हुवा था उनके पिता पैसे से वकील थे तथा उनका बिवाह दारू के भैया कैदारनाथ सहाय के साथ किया गया.

वे भी एक जाने माने वकील थे झारखंड के हजारीबाग की एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और अविभाजित बिहार की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी थीं, जिन्हें सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान कैद किया गया था। उन्होंने गांधीजी के असहयोग आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और हजारीबाग सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया।

सरस्वती हाई स्कूल के प्रांगण में बने प्रतिमा में उनके पूर्वजो द्वारा प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी उनकी प्रतिमा पर पुष्प द्वारा माल्यार्पण कर याद किया गया।कार्यक्रम में भैया सुकेश कुमार प्रीति प्रकाश, मीना नारायण, ओमप्रकाश, नंदकिशोर, मंजू देवी, मोहम्मद मोबिन, राजेश कुमार, महादेव ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *