• Sat. Feb 14th, 2026

जमशेदपुर इंडोमैक – बी2बी इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो 2026 का भव्य उद्घाटन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 5, 2026

आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्र को नई दिशा और गति देने के उद्देश्य से आयोजित इंडोमैक बी2बी इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो 2026 का भव्य उद्घाटन 05 से 08 फरवरी 2026 तक किया गया।

इस मेगा एक्सपो का उद्घाटन आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक सह एसिया के पूर्व अध्यक्ष श्री एस. एन. ठाकुर, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री मानव केडिया एवं एसिया के पूर्व अध्यक्ष सह ट्रस्टी श्री संतोष खैतान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री एस. एन. ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंडोमैक, ऑटो क्लस्टर एवं एसिया के सहयोग से इस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। यह इसका पाँचवाँ संस्करण है। इस आयोजन से न केवल जमशेदपुर औद्योगिक क्षेत्र बल्कि झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के उद्यमियों को भी लाभ मिल रहा है। यहाँ उद्यमियों को नवीनतम तकनीकों एवं आधुनिक मशीनरी से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होता है। वहीं सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने कहा कि यह एक्सपो स्थानीय उद्यमियों के लिए निश्चित रूप से एक वरदान सिद्ध होगा।

चैम्बर ऑफ कॉमर्स इस आयोजन को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। शुभारंभ अवसर पर इंडोमैक टीम ने जानकारी दी कि इस मेगा एक्सपो में देशभर से 200 से अधिक प्रतिष्ठित प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। प्रमुख प्रदर्शकों में पाठक मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, पाठक मशीन (कोलकाता), कोइके इंडिया, रडाडिया सीएनसी, प्लेटिनो, अर्थिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, प्रकाश स्टील एवं मूवटॉन्स जैसी अग्रणी कंपनियाँ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त माहेर मेट्रोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (चेन्नई), माइक्रोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, सिग्मा इंस्ट्रूमेंट्स (मुंबई), टैली सॉल्यूशंस (कोलकाता), काइज़न लेज़र्स एंड ऑटोमेशन, इंद्रा मार्शल पावर प्राइवेट लिमिटेड (इंदौर) तथा हाइड्रो न्यूमैटिक एक्सेसरीज़ सहित कई नामी ब्रांड्स भी भाग ले रहे हैं।इंडोमैक 2026 में औद्योगिक उत्पादों एवं तकनीकों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है, जिनमें प्रमुख रूप से सीएनसी, बीएमसी एवं एचएमसी मशीनें, लेज़र कटिंग व प्रोसेसिंग मशीनें, प्लाज़्मा एवं फ्लेम कटिंग सिस्टम, शीट मेटल कटिंग व फैब्रिकेशन मशीनरी, प्रेस ब्रेक्स, पावर प्रेस, हाइड्रोलिक एवं मैकेनिकल प्रेस, डाई कास्टिंग एवं फोर्जिंग मशीनें, स्पेशल पर्पज़ मशीनें (एसपीएम), इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन एवं रोबोटिक्स, पीएलसी सिस्टम, मशीन टूल्स एवं एक्सेसरीज़, मेट्रोलॉजी एवं प्रिसिजन मेज़रमेंट उपकरण, प्न्यूमैटिक एवं हाइड्रोलिक सिस्टम्स, बेयरिंग्स, गियर्स, मोटर्स, ड्राइव्स, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल्स, सेफ्टी प्रोडक्ट्स, अर्थिंग सॉल्यूशंस तथा मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट्स शामिल हैं। इस एक्सपो में 900 से अधिक ब्रांड्स, 700 से अधिक लाइव मशीनरी डिस्प्ले एवं 18,000 से अधिक पैन इंडिया विज़िटर्स के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह पूर्वी भारत का सबसे व्यापक औद्योगिक मंच बनता जा रहा है। यह आयोजन इंडोमेक बिज़नेस सोल्यूशंस द्वारा आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर एवं आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के सहयोग से, आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में वेन्यू पार्टनरशिप के तहत आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी उद्योगपतियों, एमएसएमई इकाइयों, इंजीनियरों, फैब्रिकेटर्स एवं उद्योग विशेषज्ञों से इस भव्य प्रदर्शनी में भाग लेकर नवीनतम तकनीक एवं व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक, निःशुल्क प्रवेश के साथ आमजन के लिए खुली रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *