• Thu. Feb 5th, 2026

वार्ड 12 से मोतीलाल बिसोइ ने दाखिल किया नामांकन, अधूरे विकास कार्य पूरे करने का किया वादा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 4, 2026

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी मोतीलाल बिसोइ ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मोतीलाल बिसोइ ने अपने चुनावी एजेंडे को स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि वार्ड 12 में पिछले कई वर्षों से अनेक विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, जिन्हें पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन मिला तो वे वार्ड की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड में सामुदायिक शौचालय और सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

जीत के बाद वे नई योजनाओं के माध्यम से इन ढांचों का निर्माण कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने नियमित साफ-सफाई, हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल करने और रुकी हुई सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का भी वादा किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *