
आदित्यपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 30 से अभय झा ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने वास्तु विहार सोसाइटी स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
नामांकन दाखिल करने के बाद अभय झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि पिछले पार्षद और नगर निगम ने ईमानदारी से काम किया होता तो आज उन्हें चुनाव लड़ने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित नेता विकास के नाम पर दलाली और धन उगाही में लगे रहे तथा जनता की समस्याओं की अनदेखी करते रहे।
अभय झा ने कहा कि चुने जाने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता वार्ड संख्या 30 स्थित जागृति मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराना होगी। साथ ही वहां ओपन जिम, प्लेग्राउंड एवं खेल अकादमी का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने पानी की समस्या के समाधान के लिए डीप बोरिंग एवं जल आपूर्ति व्यवस्था को अविलंब शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट, सीसीटीवी कैमरे, वार्ड क्लिनिक, महिला सशक्तिकरण, निशुल्क शिक्षा सेवा प्रणाली तथा जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का शीघ्र लाभ दिलाने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताया। अभय झा ने विश्वास जताया कि इस बार क्षेत्र की जनता एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक बेटे और सेवक के रूप में उन्हें अपना आशीर्वाद देगी।
नामांकन के दौरान युवा जनशक्ति मोर्चा के कोल्हान प्रभारी श्री नीरज सिंह, जिला अध्यक्ष श्री मणिकांत सिंह, मृत्युंजय झा, कार्तिक झा, शिवकुमार, अनिकेत रोशन ठाकुर, दिव्यांशु, कौशल कुमार, सूरज झा, बाबू झा, नीरज कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। वहीं आदित्यपुर स्थित आवास पर भी हजारों समर्थकों की भीड़ देखने को मिली।शिव वर्मा मीडिया प्रभारी
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
