
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने आज वॉर्ड संख्या_30 से पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया.
नामांकन दाखिल करने के पश्चात श्री सिंह ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम के महापौर का पद आरक्षित हो जाने के बाद अब नगर निगम क्षेत्र की जनता आगामी निकाय चुनाव में उन्हें उप महापौर के पद पर देखना चाहती है. इसलिए उन्होंने आज वॉर्ड संख्या_30 से पार्षद पद हेतु नामांकन दाखिल किया है. उन्होंने कहा कि वॉर्ड संख्या_30 के जनता रो हाउस,
एलआईजी रो हाउस, एलआईजी फ्लैट एवं एमआईजी क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का अत्याधुनिक स्तर पर विकास किया जाएगा और सभी खेल के मैदान को विकसित किया जाएगा. साथ हीं सीवरेज, ड्रेनेज और वाटर सप्लाई स्कीम को शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में उनकी टीम द्वारा समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे. उन्होंने वॉर्ड संख्या_29 में स्व राजमणि देवी की पुत्रवधू अर्चना कुमारी एवं वॉर्ड संख्या_5 में पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह की पत्नी संध्या देवी को समर्थन देने की भी घोषणा की.
वॉर्ड संख्या_32 से अस्मिता कुमारी ने दाखिल किया नामांकन वहीं, वॉर्ड संख्या_32 से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के छोटे भाई पंकज कुमार सिंह (टाटा स्टील के अधिकारी) की पत्नी अस्मिता कुमारी (पिता- डॉ प्रोफ़ेसर दिगंबर नाथ झा) ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया है. नामांकन दाखिल करने के उपरांत अस्मिता कुमारी ने कहा कि वे वॉर्ड संख्या_32 में पुरेंद्र नारायण सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाएगी. और घर-घर नल योजना उनकी प्राथमिकता सूची में होगी.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
