
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव वार्ड नंबर 3 से भाजपा युवा नेता सह समाजसेवी धनंजय स्वर्णकार की धर्मपत्नी निकिता स्वर्णकार ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिला किया।
नामांकन के दौरान वार्ड क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में महिला एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती निकिता स्वर्णकार ने कहा कि “वार्ड नंबर 3 मेरा परिवार है और वार्ड के सभी लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं।” उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार युवाओं को मौका दें, क्योंकि परिवर्तन ही संसार का नियम है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में परिवर्तन के साथ ही वार्ड में विकास की गंगा बहेगी। नामांकन के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जे.एन. दास, रूपेश गोराई सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं एवं समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने एकजुट होकर निकिता स्वर्णकार के पक्ष में समर्थन जताया और वार्ड के विकास के लिए उनके नेतृत्व पर भरोसा व्यक्त किया।
समर्थकों का कहना है कि निकिता स्वर्णकार के नेतृत्व में वार्ड नंबर 3 में विकास को नई दिशा मिलेगी और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
