• Sun. Mar 1st, 2026

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज चौधरी ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 3, 2026

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज चौधरी ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने उन्हें अपना आधिकारिक समर्थन दिया। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष डॉक्टर शिवेंदु महतो भी मौजूद रहे।

नामांकन के समय मनोज चौधरी के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनके पक्ष में एकजुटता दिखाई। झामुमो नेताओं ने मनोज चौधरी को एक मजबूत और जमीनी नेता बताते हुए कहा कि वे नगर पंचायत के विकास को नई दिशा देंगे।

नामांकन के बाद मनोज चौधरी ने कहा, “अगर जनता ने मुझे अवसर दिया तो मैं सरायकेला नगर पंचायत में बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, पानी और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दूंगा।” उन्होंने झामुमो नेतृत्व और समर्थकों का आभार जताया।

वहीं, जिला अध्यक्ष सुबेंदु गोराई ने कहा, “मनोज चौधरी क्षेत्र के लोकप्रिय नेता हैं और पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।” उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन उन्हें जरूर मिलेगा।

नामांकन के साथ ही सरायकेला नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मनोज चौधरी ने मां का आशीर्वाद लेकर निकले, गाजा बाजा और भारी भीड़ बुजुर्गों को उन्होंने सर झुकाकर प्रणाम किया। बुजुर्ग सम्मान पाकर खुश हुए। झामुमो की एकजुटता सामने आई।

मौके पर मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जिला अध्यक्ष शिवेंदु महतो एवं संगठन के छोटे से बड़े कार्यकर्ता तक का आभार जताया। उन्होंने कहा, “प्रत्याशियों का स्कोर कार्ड देखकर वोट करें।”

मौके में प्रेम अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भोला मांहती नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य मनोरंजन साहू कृष्णा राणा हजारों कार्यकर्ता शामिल थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *