• Wed. Mar 4th, 2026

नगर निगम वार्ड संख्या 3 की पूर्व पार्षद पिंकी चौधरी ने किया नामांकन पत्र दाखिला, उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब, पूर्ण बहुमत से जीत का किया दावा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 2, 2026

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 3 की पूर्व पार्षद श्रीमती पिंकी चौधरी ने सरायकेला में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। जनसैलाब को देखते हुए यह साफ झलक रहा था कि जनता का भरपूर समर्थन उन्हें प्राप्त है।

नामांकन के अवसर पर श्रीमती पिंकी चौधरी ने अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया और कहा कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। उल्लेखनीय है कि वे पूर्व में आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 3 की पार्षद रह चुकी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

स्थानीय ग्रामवासियों का कहना है कि श्रीमती पिंकी चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई थी, जिससे जनता आज भी उनसे संतुष्ट है। लोगो ने विश्वास जताया कि इस बार वे पूर्ण बहुमत से विजयी होकर पुनः जनता के बीच आएंगी और क्षेत्र में बचे हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *