
सरायकेला – सरायकेला नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले धोबासाईं वार्ड नंबर 9 की राजनीति में आज उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब क्षेत्र की कर्मठ प्रत्याशी पिंकी मोदक ने नगर परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं और क्षेत्र के विकास के रोडमैप को साझा किया।

पिंकी मोदक ने हर्ष व्यक्त करते हुए कही कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड नंबर 9 को एक ‘आदर्श वार्ड’ के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने अपनी भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं को सीधे लाभ पहुँचाना।

गरीब एवं असहाय बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान कराना।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाना।
क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी और सफाई व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन लाना।
नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पिंकी मोदक ने वार्ड नंबर 9 के सभी सम्मानित मतदाताओं से भावुक अपील की। उन्होंने कहा, “यह चुनाव केवल मेरा नहीं, बल्कि वार्ड के हर उस नागरिक का है जो सकारात्मक बदलाव चाहता है। मैं आप सभी से आग्रह करती हूँ कि भारी मतों से मुझे विजयी बनाकर सेवा का अवसर दें।”
क्षेत्र के स्थानीय निवासियों में उनके नामांकन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
मौके पर उपस्थित सुदीप कुमार पटनायक,दीपक साहू,सरोज पटनायक तथा वार्ड के गणमान्य लोग उपस्थित रहे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
