• Sun. Mar 1st, 2026

बजट से कर्मचारियों को नहीं मिली राहत : गांगूली

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 1, 2026

आदित्यपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लेकर कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शशांक कुमार गांगूली ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में कर्मचारियों और मध्यम वर्ग के हितों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। गांगूली ने कहा कि बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है और न ही टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई गई है, जिससे कर्मचारियों को कोई राहत नहीं मिल पाई है।

इससे देश के मध्यम वर्ग में निराशा का माहौल है। उन्होंने आगे कहा कि 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर भी बजट में कोई उल्लेख नहीं किया गया, जो यह संकेत देता है कि इसे लागू करने में और विलंब किया जा सकता है। गांगूली के अनुसार सरकार को कर्मचारियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ठोस निर्णय लेने चाहिए थे, लेकिन बजट में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *