
आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आदित्यपुर बॉयस क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आदित्यपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ।
टूर्नामेंट में आदित्यपुर नगर निगम के कुल बारह वार्डों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में वार्ड संख्या 15 की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि वार्ड संख्या 16 की टीम उपविजेता रही।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता एवं मेयर प्रत्याशी भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि आदित्यपुर फुटबॉल मैदान को भविष्य में एक आदर्श खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि स्थानीय युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर बाबू तिवारी, मलकीत सिंह, ख़ुर्शीद आलम, विशाल, झंटू, विकास, महताब समेत कई गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी मौजूद थे। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी टीमों, सहयोगियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
