• Tue. Feb 17th, 2026

नगर निगम चुनाव वार्ड संख्या 11 से पूर्व पार्षद मंजू देवी ने खरीदा नामांकन पत्र,अधूरे विकास कार्यों को पूरा करूंगा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 30, 2026

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है।

शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न वार्डों से संभावित प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए। इसी कड़ी में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 11 से निवर्तमान पार्षद मंजू देवी ने भी नामांकन पत्र खरीदा।

नामांकन पत्र खरीदने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंजू देवी ने कहा कि वह पूर्व में वार्ड संख्या 11 की पार्षद रह चुकी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि पार्षद के रूप में कार्य करने का उन्हें अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ है, जिसका लाभ वह आगे भी वार्ड की जनता को देना चाहती हैं। मंजू देवी ने बताया कि उनके कार्यकाल में वार्ड में कई विकास कार्य किए गए, लेकिन कुछ कार्य विभिन्न कारणों से अधूरे रह गए थे।

उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें एक बार फिर मौका देती है तो वे उन सभी अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगी। उन्होंने साफ कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड का समुचित विकास करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड की जनता से उनका सीधा और मजबूत जुड़ाव रहा है। जनता के सुख-दुख में वह हमेशा खड़ी रही हैं और आगे भी बिना भेदभाव के दिन-रात जनता की सेवा करती रहेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड की जनता एक बार फिर उन पर भरोसा जताएगी।गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव को लेकर आदित्यपुर के विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। नामांकन पत्रों की खरीदारी के साथ ही वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और भी गरमाने की संभावना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *