
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के दमड़ी बीघा गांव के समीप जपला (झारखंड) की ओर से आ रही एक अनियंत्रित थार गाड़ी ने सड़क पार कर रहे एक छोटे बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर BR29AR1000 बताया जा रहा है।

दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए चालक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर थाना ले आई। गिरफ्तार चालक की पहचान सिवान जिला निवासी मो. सुभान अली के रूप में की गई है।
वहीं हादसे में घायल मासूम बच्चे को तत्काल इलाज के लिए डेहरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बनारस (वाराणसी) रेफर कर दिया। बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार घायल बच्चा अपने नाना माणिकचंद सिंह के घर दमड़ी बीघा गांव आया हुआ था। घटना उस समय हुई जब वह सड़क पार कर रहा था और तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
नवीनगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में शोक और आक्रोश का माहौल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
