• Fri. Mar 6th, 2026

हरली जतरा मेला: परंपरा, रौनक और लोहे की शिल्पकारी का अनोखा संगम

admin's avatar

Byadmin

Dec 5, 2025

 

दारू प्रखंड क्षेत्र के हरली में शुक्रवार को आयोजित जतरा मेला इस बार भी अपनी पारंपरिक खूबसूरती और भीड़-भाड़ के कारण खास रहा। मेले में हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिससे पूरा वातावरण उत्सव और उमंग से भर उठा।

इस मेले की विशेष पहचान हाथ से बनाए गए लोहे के धातु औज़ार और घरेलू बरतन हैं। कारीगरों की कला इस कदर आकर्षक दिखी कि सबसे ज्यादा भीड़ इन्हीं दुकानों पर उमड़ती रही।

कड़ाही, कुदाल, फावड़ा, तलवार, सब्बल, हंसुआ जैसी वस्तुएँ लोगों ने बड़ी संख्या में खरीदीं। इन औजारों की मजबूती और देशी कारीगरी हर साल की तरह इस बार भी मेले की मुख्य आकर्षण बनी रही। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए, जहां बच्चों की खिलखिलाहट पूरे वातावरण में खुशियों का रंग घोल रही थी। खाने-पीने से लेकर सजावटी सामग्रियों की दुकानें भी मेले में रौनक बढ़ा रही थीं।हरली का जतरा मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय कला, परंपरा और ग्रामीण जीवन की धड़कन माना जाता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *