• Wed. Apr 15th, 2026

कुल्टी – श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी परिसर में धूमधाम से राम विवाह का उत्सव मनाया गया

admin's avatar

Byadmin

Nov 27, 2025
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर चौक बाजार की स्थानीय महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम से धार्मिक वातावरण में राम विवाह का उत्सव मनाया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के चौक बाजार स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी परिसर में मंगलवार शाम को स्थानीय महिलाओं द्वारा राम विवाह उत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस दौरान महिलाओं ने रामायण पाठ भजन कीर्तन आदि किया । इस संबंध में महिलाओं ने बताया कि श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी परिसर में भगवान श्री राम माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमा विद्यमान है । जिसका नित्य प्रतिदिन पूजा अर्चना किया जाता है ।

लेकिन आज यह विशेष उत्सव का दिन है । आज ही के दिन भगवान श्री रामचंद्र और माता सीता का विवाह हुआ था । इस उपलक्ष्य में इन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर विवाह उत्सव मनाया जा रहा है । जहां काफी संख्या में समाज की महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उपस्थित हुई हैं । इस अवसर पर उमा गोयल उर्मिला पोद्दार संगीता केजरीवाल शोभा अग्रवाल सुनीता अग्रवाल अनीता मस्कारा संगीता अग्रवाल इंदु गोयल बबीता सिंघल हेमलेखा अग्रवाल संतोष सुहासारिया समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *