• Fri. Mar 13th, 2026

लोयाबाद, बासदेवपुर में डायरिया फैलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क; फ्री चेकअप कैंप में लोगों की जांच कर दी गई मुफ्त दवाइयाँ

admin's avatar

Byadmin

Nov 3, 2025

 

लोयाबाद (रिपोर्टर: अमित चौहान): लोयाबाद बासदेवपुर के 8 नंबर क्षेत्र में डायरिया फैलने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आ गया है। सोमवार को कनकनी स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने यहाँ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत एक फ्री चेकअप कैम्प का आयोजन किया।

 

शिविर में डायरिया सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों की जाँच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयाँ दी गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर में हिस्सा लिया।

 

जागरूकता और स्वच्छता पर जोर

 

स्वास्थ्य टीम ने इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता, साफ पानी के उपयोग और हाथ धोने की आदतों को लेकर भी जागरूक किया, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर पेयजल की गुणवत्ता और स्वच्छता की स्थिति की भी जानकारी ली।

 

जाँच टीम की अगुवाई डॉ. दीपक कुमार ने की। उनके साथ एनएचएम अनूप कुमार, एएनएम मीना कुमारी, सहिया बसंती देवी व पूर्णिमा कुमारी, सेविका सरोज देवी और पोषण सखी रितु देवी सक्रिय रूप से शामिल थीं।

 

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और नियमित अंतराल पर ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की, ताकि समय रहते बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *