• Mon. Sep 29th, 2025

बलियापुर की खबरे/बलियापुर गणेश मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Byadmin

Aug 30, 2025

 

बलियापुर : बलियापुर हटिया परिसर प्रांगण में शक्ति क्लब की ओर से सार्वजनिक गणेश पूजा में पुरुलिया के विख्यात नाटक पोचा कोला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी फीता काट कर किया। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि पूरे प्रखंड, राज्य और राष्ट्र के संकट को दूर करें तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाये।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वपन हुजूरी की टीम ने अपने नाटक, कॉमेडी, गायन और नृत्य से हजारों महिला पुरुष को रात भर बांधे रखा और मधुर संगीत से दर्शक झूमते रहे। मौके पर मुखिया विजय गोराई, शिक्षक स्वपन कुमार महतो, मुकुल चंद्र रोहिदास, रविंद्र वर्मा, शैलेंन मंडल जगन्नाथ दास, अतुल केशरी, मनीष अग्रवाल,बंशीधर पाल, आशीष पाल, रोहित पाल, रूपेश पाल, सचिन, मोहन दास, माधव पाल, दिनेश पात्रा, पप्पु पाल, राहुल पाल, देव दत्ता, करन दास, सौरभ पाल, कन्हाई दास आदि सक्रिय रहे।

 

सिंदूरपुर में पूर्व मुखिया सादमुनी देवी की पुण्यतिथि मनी 

बलियापुर: सिंदूरपुर पंचायत की पूर्व मुखिया सादमुनी देवी की  दूसरी पुण्यतिथि सिंदूरपुर पंचायत में मनाई गई। उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में  विधायक चन्द्रदेव महतो, झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव  मन्नु आलम, रमेश टुडू , बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, मुखिया मलिंद हांसदा मुखिया दिलीप कुमार महतो,समीर मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली, देवाशीष पांडेय, चरण रजक, अरुण रजवार, रोहित कुमार महतो, दिलीप मुखर्जी,खगेण पांडेय,असीत मुखर्जी, अशोक मुखर्जी, राजेश मुखर्जी, सोनाराम मुर्मू, नुनुलाल हेंब्रम, शंभू टुडू, लालमोहन महतो, हैदर अंसारी,राजू रजक, नरेश हेंब्रम, कौशल्या सोरेन, मोफीज अंसारी, दिलीप बाउरी, रमेश रजवार, अर्जुन कुंभकार,मो अकबर,सुधीर हांसदा, सनातन मुर्मू, सुखलाल हेंब्रम, कल्याणी देवी आदि ने तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

 

आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया में खेल कूद प्रतियोगिता 

बलियापुर – आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया टाउनशिप में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर  खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित गोला फेक प्रतियोगिता में बालक वर्ग के कुणाल कुमार एवं बालिका वर्ग की नेहा परवीन प्रथम स्थान पर रही। वहीं रस्सी कूद प्रतियोगिता में नेहा प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर तेज चाल प्रतियोगिता में खुशबू कुमारी ने पुरस्कार जीता। जबकि 100 मीटर दौड़ में जूलॉजी के छात्र सोनू कुमार प्रथम स्थान पर रहा। खेलकूद में कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाओं में भी भाग लिया। शिक्षक वर्ग के लिए आयोजित गोला फेंक में प्रो कमरुद्दीन मियां व डॉ एसके प्रसाद प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रभारी डॉ रजनी बारा कर रही थी। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ निलेश कुमार सिंह ने खेलकूद के महत्व पर विस्तार ढंग से प्रकाश डाला। कहा कि खेल मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम की शुरुआत महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद एवं झारखंड के पुरोधा समाज सुधारक विनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। खेलकूद कार्यक्रम के बाद नशा मुक्ति अभियान पर जागरूकता रैली भी निकाली गई जो कॉलेज से निकल कर कॉलोनी के विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया.

 

लायंस क्लब ऑफ बलियापुर ने लगाया शिविर 

बलियापुर: बाजार  स्थित प्रज्ञा डायग्नोस्टिक केंद्र परिसर में लायंस क्लब बलियापुर की ओर से  शनिवार को  हीमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर में दर्जनों महिलाओं का जांच के बाद रक्त की कमी पाए जाने पर वैसी महिलाओं को डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी, गिरधारी लाल अग्रवाल, संजीत भंडारी, अरुण महतो, शंकर रविदास, मुश्ताक आलम, विद्याधर महतो, कैलाश अग्रवाल आदि थे.

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *