• Fri. Mar 6th, 2026

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मची चीत्कार

admin's avatar

Byadmin

Aug 23, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी दो भाईयो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो सगे भाइयों का शव शनिवार को गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम थी।

चारो तरफ चीख पुकार के बीच परिजनों का बुरा हाल था, परिजनो की आंखें रो -रोकर सूख चुकी थी। लोग हैरत में डूबे नजर आए। ग्रामीणों की भीड़ के बाद भी गांव गलियों में मातम पसरा था। हर कोई घटना से दुखी और स्तब्ध था। बताते चलें कि टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी मोहम्मद हलीम सिद्दकी के दो पुत्र मोहम्मद काशीम सिद्धकी उम्र 30 वर्ष तथा मोहम्मद हाशिंम सिद्धकी उम्र 35 की लातेहार के समीप वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी।

यह मनहूस खबर गांव पहुची तो पूरा गांव सदमे में डूब गया। दोनो भाईयों के शव गांव पहुंची तो चीख पुकार मच गई। मृतकों की एक झलक पाने को आतुर भीड़ दौड़ पड़ी। परिजनों को रोता बिलखता देख भीड़ में मौजूद हर किसी की आंख नम हो गयी। ग्रामीणो ने बताया कि दोनों मृतक भाई बहुत मेहनती और मृदुभाषी थे।बताया जाता है कि दोनों भाई बुलेट बाईक से अपनी बहन के घर लातेहार जा रहे थे। तभी लातेहार NH 39 मनिका देवबार मोड़ के समीप एक यात्री बस ने इनकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे दोनों भाई गम्भिर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम करा पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौप दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *