
बलियापुर, बलियापुर क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी कड़ी में भिखराजपुर निवासी हसनैन अहमद का खपरैल का कच्चा मकान भारी बारिश के कारण ढह गया। इस हादसे में परिवार के तीन सदस्य मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए, जबकि पूरा परिवार बेघर हो गया है।

घटना उस वक्त हुई जब हसनैन अहमद का परिवार घर के अंदर ही मौजूद था। घर के ढहने का आभास होते ही परिवार के सदस्य आनन-फानन में बाहर निकलने लगे। इसी दौरान हसनैन अहमद की माता मुस्तरी खातून, पुत्री शमा परवीन और शाहीन मलबे की चपेट में आकर जख्मी हो गईं। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।

मकान ध्वस्त होने के बाद हसनैन अहमद के परिवार के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनके पास अब न तो सिर छिपाने की जगह है और न ही आवश्यक सामान। इस दुःखद घटना पर बलियापुर के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया है कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जल्द ही क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी।
आज दिन भर हुई झमाझम बारिश के कारण बलियापुर क्षेत्र में कई अन्य कच्चे मकानों और दीवारों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबरें हैं। स्थानीय प्रशासन लोगों से सतर्क रहने और कच्चे व जर्जर मकानों में न रहने की अपील कर रहा है। बारिश के कारण जलजमाव और आवागमन में भी परेशानी हो रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
