• Thu. Apr 2nd, 2026

लोयाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब व नकद किया बरामद

admin's avatar

Byadmin

Jul 27, 2025
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद(धनबाद)लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लोयाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को भारी मात्रा में विदेशी शराब और नकदी के साथ धर दबोचा।दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।वहीं इस मामले को लेकर लोयाबाद थाना प्रभारी पिकू प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार देर सेन्द्रा रेलवे पुल के पास गश्ती दल वाहन जांच कर रहा था। इसी दौरान कतरास की ओर से आ रहे एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोका गया।जांच के दौरान उनके पास से 32 बोतल हंटर बियर,तीन बोतल मैकडोनाल्ड रम,दो बोतल 8 पीएम,एक बोतल ब्लेंडर प्राइड,एक बोतल सिग्नेचर प्राइड के साथ-साथ ₹2,39,000 नकद बरामद किए गए।मौके पर स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है।गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान सत्येन्द्र केवट एवं सोनू केवट के रूप में हुई है।

इनके खिलाफ कांड संख्या 41/25 के तहत शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गश्ती दल में थाना के ए एसआई नवल शुक्ला, बिनोद पासवान सहित अन्य पुलिस बल के शामिल थे।वहीं थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *