• Mon. Feb 16th, 2026

बलियापुर की खबरें/ बलियापुर में सोनोत संथाल समाज की बैठक 

admin's avatar

Byadmin

Jul 24, 2025

 

बलियापुर: आसनबनी में महिलाओं पर लाठीचार्ज किए जाने की घटना के बाद गुरुवार को प्लस टू हाई स्कूल मैदान में सोनोत संथाल समाज की एक बैठक केन्द्रीय संयोजक रमेश टुडू की उपस्थिति में हुई। जिसमें 26 जुलाई को हरवे हथियार के साथ हाई स्कूल मैदान से जुलूस निकालकर प्रखंड व अंचल कार्यालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में राजेंद्र किस्कू, महालाल हेम्ब्रम, नरेश हेम्ब्रम, सुधीर हांसदा, अमृत बास्की, मंगल मुर्मू, धरनी प्रसाद किस्कू, आकाश हेम्ब्रम,  श्यामपद मरांडी, सुजीत मुर्मू, हेमंत मरांडी, आदि मौजूद थे।

 

उर्दू मध्य विद्यालय भिखराजपुर में प्रबंध समिति का चुनाव

बलियापुर: उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय भिखराजपुर में स्कूल प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष मोहम्मद मसूद आलम, उपाध्यक्ष इशरत जहां को चुना गया। गांव के सदर मुस्ताक आलम कि देखरेख में चुनाव कराया गया। मौके पर वार्ड सदस्य मोहम्मद अजीमुद्दीन, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद नूर आलम, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद अमीर, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद अहसान, अब्दुल कादिर, मोहम्मद नाजिर आदि मौजूद थे।

 

बेलगड़िया टाउनशिप में बनेगा टीओपी, थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण 

बलियापुर: बेलगड़िया टाउनशिप में टीओपी संचालन के लिए गुरुवार को बलियापुर थाना प्रभारी आशीष भारती, एसआई अशोक कुमार ने कालोनी के फैज चार का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने कहा कि छह महीने के अंदर बेलगड़िया कालोनी में स्थाई तोर पर टीओपी का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। स्थल निरीक्षण के दौरान जरेडा रमेश कुमार पांडेय, सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, मोहम्मद आजाद, सीमा देवी आदि मौजूद थे। मालूम रहे कि बेलगड़िया टाउनशिप में अत्यधिक आवादी रहने से सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने टीओपी के लिए अनुशंसा किया था।

 

पलानी में समाजिक कार्यकर्ता गोरांग महतो का निधन 

बलियापुर: जेएलकेएम महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष सुनीता महतो की पति पलानी निवासी समाजिक कार्यकर्ता गोरांग महतो का गुरूवार को निधन हो गया। वे 43 वर्ष के थे। बुधवार की शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उनकी पत्नी, दो पुत्री एवं एक पुत्र हैं। निधन की खबर पाकर जेएलकेएम नेत्री उषा महतो, रहीम अंसारी, झामुमो केन्द्रीय सदस्य जग्गू महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, शांति देवी, जेठू महतो, पवन महतो, सुभाष सिंह चौधरी, मुखिया शांति देवी आदि उनके आवास पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त किया।

 

कृषि विज्ञान केन्द्र के पास से बाइक चोरी 

 

बलियापुर: सिंदरी बलियापुर मुख्य सड़क मार्ग कृषि विज्ञान केन्द्र के पास गुरुवार को बाघमारा गांव निवासी श्यामल कुमार महतो की काला रंग का स्पेलेंडर बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। भुक्तभोगी ने थाना को आवेदन दिया। आमा घाटा जोड़ियां के पास सड़क किनारे अपने बाइक को खड़ी कर किसी काम से थोड़ी दूर गया था। कुछ ही देर बाद जब अपनी बाइक के पास पहुंचा तो बाइक गायब थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *