• Mon. Feb 16th, 2026

परसबनिया में सोलर जलमीनार गिरने से पानी के लिए लोग परेशान 

admin's avatar

Byadmin

Jul 23, 2025

 

बलियापुर – परसबनिया पंचायत सचिवालय भवन के समक्ष लगा सोलर पानी टंकी एक सप्ताह पूर्व आंधी व बारिश के कारण गिर जाने से लोगों को पीने का पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।  पंचायत सचिवालय भवन के समक्ष आंगनबाड़ी केंद्र भी  है।

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों  तथा पंचायत भवन में आने वाले लोगों के लिए यही एकमात्र पेयजल का स्रोतहै ।

आंधी बारिश के कारण सोलर जलमीनार के धराशाही हो जाने से लोगों को पीने का पानी के लिए काफी दिक्कतें हो रही है। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य शकुंतला महतो व ग्रामीण मानिक दास का कहना है कि सोलर पानी टंकी के निर्माण के दौरान बरती गई गड़बड़ी एवं लापरवाही के कारण सोलर पानी टंकी हल्की आंधी बारिश के कारण धाराशाही हो गई। उन्होंने सोलर पानी टंकी के ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पीएचईडी विभाग से किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *