
धनबाद, गोविंदपुर प्रखंड के जीटी रोड, कौवा बांध, जय गुरु धर्म कांटा के समीप होटल अरविंद का भव्य उद्घाटन किया गया. होटल का फीता काटकर उद्घाटन बाघमारा के विधायक श्री शत्रुघ्न महतो ने किया. इस अवसर पर विधिवत पूजा-पाठ, हवन और आरती का आयोजन किया गया, जिसके साथ ही होटल का शुभारंभ हुआ.

होटल के मालिक श्री अरविंद गिरी ने विधायक शत्रुघ्न महतो को पुष्पगुच्छ और माला भेंट कर सम्मानित किया. उद्घाटन समारोह के बाद रात्रि में भजन-कीर्तन और खीर-पूरी प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

होटल अरविंद में ग्राहकों के लिए शाकाहारी व्यंजनों की सुविधा उपलब्ध है. इसके साथ ही, यात्रियों के ठहरने के लिए एसी और नॉन-एसी रूम की भी व्यवस्था है, जिसमें आरामदायक प्रवास सुनिश्चित किया जा सके.
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री डी.एन. सिंह, जियलगढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया सुभाष गिरी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक गिरी, जियलगढ़ा पंचायत के वर्तमान मुखिया पति नितेश गोप, भारतीय जनता पार्टी के नेता बलदेव महतो, धर्मजीत सिंह, राजकुमार गिरी, मिथिलेश गिरी, माधव गिरी, कन्हाई गिरी, दिनेश मंडल, बलदेव साव, कीर्ति भूषण राज, राजकिशोर महतो, अमन गोस्वामी, सुमन गिरी, अनूप गिरी, कुणाल गिरी, बसंत पांडे, निरंजन गिरी, सूरज गिरी, सौरभ गिरी, वीरेंद्र गिरी, विकास गिरी, मानस गिरी, गोपाल गिरी, राधा कृष्ण गोस्वामी, और डब्लू नापित सहित अन्य कई लोग शामिल थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
