• Mon. Feb 16th, 2026

BBMKU धनबाद: हटाए गए स्थानीय ग्रामीण कर्मचारियों को नौकरी में रखने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2025

 

धनबाद: झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू को आज विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) धनबाद में कार्यरत रहे स्थानीय ग्रामीण चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को फिर से नौकरी में रखने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन स्थानीय बेरोज़गार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल के नेतृत्व में दिया गया।

 

ज्ञापन में बताया गया कि ये कर्मचारी पहले समानता आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा “मनमानी तरीके से” हटा दिए गए थे। अब जबकि विश्वविद्यालय में नया टेंडर होने वाला है, गौतम कुमार मंडल ने मांग की है कि पूर्व में कार्यरत इन स्थानीय ग्रामीण चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को ही नौकरी में रखा जाए।

 

स्थानीय बेरोज़गार संघर्ष मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं और नए टेंडर में यहां के स्थानीय ग्रामीणों को नौकरी पर नहीं रखा गया, तो बहुत जल्द BBMKU धनबाद के मुख्य गेट को जाम कर ताला जड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी गेट के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और यह आंदोलन तब तक अनिश्चितकालीन चलता रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *