• Mon. Feb 16th, 2026

100 करोड़ से संवरेगा धनबाद का तोपचांची लेक

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2025

 

बिरेंद्र गिरी, पत्रकार

रांची:धनबाद स्थित तोपचांची लेक के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार कर ली गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर तैयार की गयी योजना को नगर विकास विभाग अंतिम रूप दे रहा है. परामर्शी कंपनी समर्थ इंफ्राटेक सर्विसेज लिमिटेड द्वारा तैयार की गयी योजना में झील के चारों ओर वॉकिंग ट्रैक, सोलर लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, फूड कोर्ट, बोटिंग की सुविधा व बच्चों के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी का प्रबंध किया गया है. कंपनी द्वारा लेक के पानी को स्वच्छ रखने के लिए वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम लगाने की योजना भी बनायी गयी है. लेक के सौंदर्यीकरण पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तैयार की गयी है योजना
ज्ञात हो कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने तोपचांची लेक के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार करने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार तोपचांची झील को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहती है. उन्होंने लेक का पर्यावरण के अनुरूप सौंदर्यीकरण कराकर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में पहचान देने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को लेक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से स्थानीय लोगों को रोजगार की उपलब्धता का ध्यान रखने को भी कहा था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *