• Tue. Feb 17th, 2026

झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के हजारीबाग आगमन पर प्रखंड अध्यक्ष के साथ की गई महत्वपूर्ण बैठक

admin's avatar

Byadmin

Jul 16, 2025

 

 

हजारीबाग : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आगमन पर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में की गई। जिसे जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष मौजूद रहे ।

निर्देशानुसार संगठन सृजन 2025 के तहत जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव नें कहा कि जिला, प्रखंड, बूथ तथा पंचायत तक युद्ध स्तर पर जिले के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ये बैठक आहुत की गई है ।

साथ ही सभी प्रखंड अध्यक्षों को 21 तारीख को हजारीबाग में प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और प्रखंड प्रवेक्षक की ट्रेनिंग के लिए कई दिशा निर्देश दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ,वरिष्ठ कांग्रेसी संजय तिवारी, सेवादल अध्यक्ष गुड्डु सिंह, परवेज अहमद, सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *