• Sun. May 3rd, 2026

कुल्टी बराकर- सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में सावन का पहला सोमवारी में शिव भक्तों का उमड़ा भीड़

admin's avatar

Byadmin

Jul 14, 2025
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: सावन की पहली सोमवारी को शिव भक्तों ने डीसरगढ़ त्रिवेणी संगम घाट से जल उठाकर बैगुनिया बाजार स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया ।
इस संबंध में बताया जाता है कि सावन के पावन महीने में काफी संख्या में शिव भक्त डीसरगढ़ स्थिति त्रिवेणी संगम रविवार रात को पहुंचते हैं । रात को विश्राम करने के पश्चात त्रिवेणी में स्नान करके घाट पर स्थित शिव मंदिर में जला अभिषेक करने का पश्चात दोबारा त्रिवेणी का जल लेकर लगभग 8 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बोल बम का नारा लगाते हुए भक्ति भजनों में झूमते नाचते बराकर के बेगुनिया स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर में पहुंचते हैं और क्रमबद्ध तरीके से मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को त्रिवेणी संगम के जल से अभिषेक करते हैं । इसी क्रम में आले सुबह सोमवार को भारी संख्या में शिव भक्त जल लेकर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक किया । वही शिव भक्तों की सेवा के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा शिविरों का आयोजन किया गया जहां चाय पानी बिस्कुट आदि खाद्य पदार्थ शिव भक्तों के बीच वितरण किया गया । इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कुल्टी प्रखंड, के सदस्य शिव भक्तों की सेवा में तैनात थे । जिन्होंने शिव भक्तों की लंबी लाइन को सुचारू रूप से लगाया तथा कमजोर बुजुर्ग तथा महिला शिव भक्तों को सहायता प्रदान कर रहे थे । इस अवसर पर राकेश गुप्ता, बजरंग दल प्रमुख जय प्रकाश चंद्रवंशी, के अलावा सदस्य हैप्पी, निखिल , राहुल गुप्ता,बिरेंदर सिंह, शुभम, राहुल विश्वकर्मा , राजा यादव सहित सभी सदस्य मौजूद थे ।
शहर के हलवाई पट्टी स्थित गोलमाल बाबा शिवमन्दिर ,गायत्री मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर , ग्वाला पट्टी स्थित शिव मंदिर, आरपीएफ बैरेक स्थित शिव मंदिर ,रेलवे कालोनी स्थित शिव मंदिर , मनबड़िया, बलतोड़िया ,रामनगर कुल्टी आदि क्षेत्र के शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *