• Mon. Feb 16th, 2026

सत्य गोप हत्याकांड: अब तक सत्यगोप के हत्याकांड का पुलिस नहीं कर पायी उदभेदन,परिजन ने पूछा अगर हत्यारा आरोपी नहीं तो औऱ कौन, पुलिस लाये सामने

admin's avatar

Byadmin

Jul 11, 2025

 

 

कालूबथान, पिछले 4 जुलाई को हुए सत्य गोप हत्याकांड के संबंध में कालूबथान पुलिस पर कथित आरोपी धीरू गोप को हिरासत में लिया था, परन्तु पुलिस क़ो उसके विरोध कोई साक्ष्य नहीं मिलने के कारण तत्काल पूछ ताछ के बाद छोड़ दिया हैं.

 

इस बीच हत्या के शिकार का परिजन भाजपा नेता के साथ थाना गया औऱ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे छोड़ने का आरोप लगाया है।

मृतक सत्य गोप के पिता राजू गोप ने सीधे तौर पर धीरू गोप पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।

 

आज, मृतक सत्य गोप के परिजन स्थानीय भाजपा नेता सिमंतो मंडल के साथ कालूबथान थाना ओपी पहुंचे। राजू गोप ने पुलिस के सामने अपनी बात रखते हुए धीरू गोप को हत्या का जिम्मेदार ठहराया। परिजनों के अनुसार, कालूबथान पुलिस ने धीरू गोप को थाने में बुलाया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया, जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है।

 

इस मामले की जानकारी लेने के लिए भाजपा नेता सिमंतो मंडल कालूबथान थाना ओपी पहुंचे और थाना प्रभारी से बात की। मंडल ने मीडिया को बताया कि जब उन्होंने थाना प्रभारी से आरोपी को छोड़ने का कारण पूछा, तो उन्हें बताया गया कि जब तक किसी व्यक्ति पर आरोप सिद्ध नहीं हो जाता, पुलिस को उसे हिरासत में रखने का अधिकार नहीं है।

 

सिमंतो मंडल ने इस बात पर जोर दिया कि वे इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यदि आवश्यक हुआ, तो वे इस मामले को लेकर धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से भी मिलेंगे। पीड़ित परिवार और स्थानीय भाजपा नेता इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं और सत्य गोप के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

इस सम्बन्ध सीमांतो मंडल ने कहा है कि अगर हत्यारा परिजन द्वारा लगाया गया आरोपी नहीं है तो, हत्या किसने की पुलिस इसका जल्द उदभेदन करें औऱ जो भी अपराधी है उसे जल्द पकड़ कर सामने लाये.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *