• Mon. Feb 16th, 2026

उप प्रमुख ने लाठी खेल प्रतियोगिता का किया उदघाटन 

admin's avatar

Byadmin

Jul 10, 2025

 

बलियापुर : बलियापुर प्रखंड अंतर्गत सिंगियाटांड़ के मुहर्रम कमेटी द्वारा लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बलियापुर, गोबिंदपुर और कलियासोल के बांदा, चिरुडीह, दूधिया, सोनाबाद, जंगलपुर, फतेहपुर, सिंगियाटांड, बाघमारा सहित विभिन्न अखाड़ों टीमों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने किया। लाठी खेल में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाया और दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम देर रात तक चलते रहा।

मौके पर शिक्षक स्वपन कुमार महतो, अख्तर अंसारी, इदरीश अंसारी, फिरदौस साह, मजीद अंसारी, मसूद अंसारी, जुलाम अंसारी, अब्दुल अंसारी, मुख्तार अंसारी, करीम अंसारी, दाऊद अंसारी, मुजीब अंसारी समेत कमेटी के सभी लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *