• Mon. Feb 16th, 2026

प० बंगाल कुल्टी दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर इन्दिरा गांधी न्यू कॉलोनी कमेटी के तरफ से खूंटी पूजा कि गई । 

admin's avatar

Byadmin

Jun 28, 2025

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी के इन्दिरा गांधी न्यू कॉलोनी कमेटी में रथयात्रा के दिन शुक्रवार की देर शाम को खूंटी पूजा का आयोजन किया गया। कुल्टी के इन्दिरा गांधी न्यू कॉलोनी कमेटी इस बार 44 वें वर्ष दुर्गापूजा उत्सव का आयोजन कर रही है।

कमेटी की ओर से इस बार बेहतर ढंग से पूजा मनाने की योजना है। इस दौरान कुल्टी ब्लॉक के अध्यक्ष विमान दत्ता को कमेटी के तरफ से सम्मानित किया। इस मौके पर सचिव पलविंदर सिंह ने कहा कि 2 वर्षो से इस पूजा कमेटी के साथ जुड़े है। यहां के पूजा पंडाल एवं प्रतिमा का दर्शन करने के लिए आस-पास लोग आते है।

इस वर्ष पूजा और बेहतर होगी। इस दौरान मां दुर्गा का आह्वान करने के साथ सभी की मंगलकामना की गई। साथ ही पूजा कमेटियों के साथ स्थानीय लोगों ने मां दुर्गा का जयकारा लगाया। इस मौके पर पूजा कमेटी के सदस्या सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *