
बलियापुर दूधिया साहीस टोला में पंचमुखी बजरंगबली मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर गुरुवार रात को भारी वर्षा वज्रपात के कारण ट्रांसफार्मर जल गया है जिसके कारण पूरा गांव अंधेरा में है बच्चों का पढ़ाई लिखाई में काफी कठिनाई हो रही है ग्रामीण मिंटू सरदार सुरेश माहली साहेब लाल सरदार राजेश माहली विमल सहोस लिलटु मिठारी सुभाषित निठारी सुजीत मिठारी गौतम माहली नीताई सहोस घाणु मिठारी आदि मौजूद रहे

कोठा बाबा मंदिर निर्माण को लेकर सिंदूरपुर सोलह आना कमेटी की बैठक


बलियापुर: सिंदूरपुर में कोठा बाबा मंदिर निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को विधिवत पुजारी समीर पांडेय व शिशिर साहना ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। कोठा बाबा मंदिर निर्माण कार्य को लेकर सिंदूरपुर सौलह आना कमेटी की बैठक मानिक साहना की अध्यक्षता में हुआ था। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव के लोग श्रद्धा पूर्वक सहयोग कर भव्य मंदिर निर्माण कार्य किया जाएगा। कोठा बाबा मंदिर निर्माण कार्य को लेकर सिंदूरपुर पंचायत के श्रद्धालु प्रत्येक दिन पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। पूजा अर्चना कार्यक्रम में मानिक साहना, बेंगू ठाकुर, चरण रजक, सादल रजवार, विश्वजीत मुखर्जी, विनय मुखर्जी, राजू रजक, बबन रजक, दीपक रजक, रोहन रजवार, राजा मुखर्जी, राजेश मुखर्जी, रोहित रजक, सुरेश रजक, बीमल रजक, देवव्रत मुखर्जी, सुनील रजक, राजू रजवार, सुगा रजवार, रमन रजक, कार्तिक बनर्जी आदि मौजूद थे।
बलियापुर के कुलूडीह में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी

बलियापुर: कुलूडीह गांव में विगत गुरुवार रात को ताला तोड़कर जेवरात एवं नगदी समेत लाखों रुपए का चोरी कर लिया। चोरों ने एक एक कर तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। भुक्तभोगी गोतम कुमार महतो इसकी लिखित शिकायत किया है। लिखित शिकायत में कहा कि रात्री को खाना खाकर सोने चला गया। रात लगभग दो बजे उठकर बाहर निकला तो दूसरा कमरा का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमीरा भी तोड़ा हुआ मिला। अलमीरा में रखा समान नगदी लगभग पैंतीस सौ रुपए एवं कपड़ा पैंतालीस सौ रूपए का गायब था। घर से बाहर निकलने पर पता चला कि चाचा संजय महतो के कमरा में भी ताला तोड़कर समान चोरी कर लिया है। चोरी किए गए समानों में सोने का गले का हार पैंतालीस ग्राम, एक जोड़ा सोने का हाथ का बाला, दो जोड़ा कान का झूमका, दो सोना का लोकेट, एक अंगूठी सोने के, दो जोड़ा पनचूटकी, एक मंगलसूत्र सोने का, चांदी का पालन तीन जोड़ी कुल मिलाकर लगभग सात लाख रुपए का समान चोरी हो गया। घर से बाहर निकला तो पता चला पड़ोस के मनोज महतो के घर में भी चोरी हुई है। नेकलेस ढाई ग्राम सोने के, सोने का चैन 28 ग्राम, सोने का पोला दो जोड़ा, सोने का लोकेट चार जोड़ा, सोने का मंगलसूत्र दो पीस, चांदी का पालन चार पीस, एक बक्से में रखे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र एवं कपड़े गायब थे। बारह पीस चांदी चैन, दस हजार रुपए नगद कुल अनुमानित मूल्य लगभग नौ लाख रुपए था। घटना की सूचना रात्रि तीन बजे मिलते ही गस्तिदल पहुंचे। एवं वस्तु स्थिति का जायजा लिया। वहीं सुबह पुलिस पहुंचकर बिखरे समान का फिंगर प्रिंट भी लिया। थाना प्रभारी आशीष भारती का कहना है कि पुलिस मामले का उद्भेदन में जूट गए हैं।
बलियापुर बालिका मध्य विद्यालय पुननिर्माण की मांग को ले सांसद से मिला

बलियापुर : बालिका मध्य विद्यालय पुननिर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल सांसद ढुलु महतो से मिला। कहा कि दो साल पूर्व भवन व छत ढह गया है। उक्त विद्यालय की बालिकाओं को बोर्ड मिडिल स्कूल में सिप्ट कर दिया है। पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। बालिका मध्य विद्यालय में को पुननिर्माण की मांग की। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद डीसी से बात की। प्रतिनिधि मंडल में घनश्याम ग्रोवर, जगदीश रवानी, शैलेन मंडल,बिंरची सिंह, बलदेव साव, बादल रवानी,मिन्टू साव आदि मौजूद थे।
दूधिया में चोरों का तांडव कई घरों में घुसा चोर

बलियापुर प्रखंड के दूधिया पंचायत में रात को मचाया चोरों ने तांडव किसी का घर में ताला तोड़ा तो किसी का घर में बाहर से घर को लॉक कर दिया वही दूधिया निवासी मुख्तार अंसारी एव सद्दाम अंसारी के घर में ताला तोड़कर लाखों की समान चोरी कर ली गई वही सुबह होते ही पूरा बस्ती में हो हल्ला मचा हुआ था सभी का घरों में चोरों ने तांडव मचाया दूधिया बस्ती में काफी घरों में चोर घुसा दुधिया निवासी मंथन चौबे के घर में डेढ़ लाख का सोना चांदी चोर ले गए वही बस्ती से निकलकर दूधिया मोड़ में रह रहे सद्दाम अंसारी, मुख्तार अंसारी के घर में चोरों ने लाखों की सामान चोरी कर रफू चक्कर हो गए दूधिया बस्ती में लोगों में दशक मौके पर बलियापुर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गयी
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
