• Tue. Feb 17th, 2026

गोन्दुडीह ओपी क्षेत्र में नशा मुक्त अभियान चलाया गया

admin's avatar

Byadmin

Jun 26, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केन्दुआ:-गोन्दुडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित खरिकाबाद मध्य विद्यालय -1 परिसर से नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को प्रभात फेरी निकाली गई ।और साथ ही नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान वबलय गया जो खरिकाबाद मध्य विद्यालय से गोन्दुडीह, दास टोला, धोबी कुली, होते हुए  रेल थाना  कुसुंडा आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम रेल थाना कुसुण्डा के थाना प्रभारी उपेन्द्र पासवान के सौजन्य से किया गया। नशा मुक्ति अभियान ” के प्रभात फेरी मे बच्चे लोगों को ,जो हुआ नशा का शिकार , उसका उजड़ा घर – परिवार , कुछ पल का नशा , सारी उम्र सजा,जन – जन का यही संदेश , नशा मुक्त हो अपना देश, नशा नहीं , अनमोल जीवन चुनिए, छोड़ो नशा और शराब , न करो जीवन अपनी खराब । नशे के जो आदि है , जीवन भर उनकी बर्बादी है ।नशा एक अभिशाप है ।

नशे की आदत , मौत को दावत । नशा छोड़ो , जीवन से नाता जोड़ों और स्वस्थ समाज , उज्जवल भविष्य का निर्माण करें आदि नारों से जागरूक कर रहे थे।इस अभियान में कुसुण्डा रेल थाना के थाना प्रभारी उपेंद्र पासवान , एस. आई बुरुली,  एएसआई दसमत मुर्मू एवं रेल थाना कुसुंडा के सभी सदस्य , ज्ञान विज्ञान समिति के भोला नाथ राम , कार्यकारिणी राजू बाउरी , मध्य विद्यायल खरिकाबाद के प्रभारी शिक्षिका संगीता कुमारी , शिक्षक मो. असगर अंसारी , रमेश प्रसाद सिंह ,समाजसेवी भूलेंद्र पासवान सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *