• Tue. Mar 3rd, 2026

सरायकेला : कुल्हाड़ी से महिला का सर काटकर की गई थी हत्या, पहाड़ में छुपाया गया था सर, चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 11, 2025

सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या में शामिल 4 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।

 मिली जानकारी के अनुसार विगत 3 जून को कांड्रा थाना अंतर्गत मैनु मांझीयान की सर काट कर कांड्रा सीनी रेलवे ट्रेक पर फेक दिया गया था। जिसमें कुछ व्यक्तियों के विरुद्ध कांड्रा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई थी । कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने लुनायत के निर्देश पर सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सेवइयां के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जहां विशेष दल द्वारा तकनीकी एवं माननीय सूत्रों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी में सुनील मुर्मू, बाबूराम हासदा, अजीत मुर्मू एवं गोविंद मुर्मू शामिल है। बुधवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि मैनु मांझीयान की हत्या तालाब को गंदे करने के मामले को लेकर हुई थी। जिस जगह में मृतिका नहा रही थी, उसी जगह चार व्यक्ति भी मछली पकड़ रहे थे। जिसमें पानी गंदे करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ने पर चारों आरोपी ने लाठी डंडे से हमला कर दिया जिससे वह मूर्छित होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़ी। तत्पश्चात चारों आरोपी हत्या को छुपाने के लिए एक कुल्हाड़ी से मृतिका का सर काट के एक पहाड़ी में छुपा दिया। वही मृतका के शरीर को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया था।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सेवईया, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, सन ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार एवं कांड्रा थाना के पुलिस बल मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *