• Mon. Mar 2nd, 2026

आदित्यपुर : नकली पुलिस बनकर वसूली करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 9, 2025

आदित्यपुर : बीते दिनों आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल ब्रिज के समीप पुलिस पोस्ट पर बिना नंबर के बोलेरो वाहन में काला फिल्म व नकली पुलिस बोर्ड लगाकर रात के अंधेरे में पुलिस बनकर सड़क की ओर से गुजरने वाली बड़ी वाहनों से पुलिस का रोब दिखा कर भैयादोहन करने के मामले कुछ अपराध कर्मियों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज किया गया था।

जहां जगह-जगह फरार चल रहे अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही थी। कांड में सम्मिलित अपराध कर्मियों की गिरफ्तार हेतु पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।

पुलिस ने तकनीकी सहायता एवं गुप्त सूचना के आधार पर अपराधकर्मी कुणाल कुमार उर्फ बिट्टू नंदी को गिरफ्तार किया।जिसके पास से सफेद रंग का स्विफ्ट कार बरामद किया गया हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं,वही कांड में सम्मिलित अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में शामिल सदस्य अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल मौजूद रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *