• Sun. Mar 1st, 2026

आदित्यपुर : सड़क, नाली एवं पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य को लेकर झामुमो नेता गणेश महाली ने नगर निगम प्रशासक को सौंपा ज्ञापन, प्रशासक ने कहा आवेदन के आधार पर किया जा रहा है समाधान।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 28, 2025

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की समस्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने आदित्यपुर नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश को एक ज्ञापन सौंपा । साथ क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 35, 20, 25, 33 एवं वार्ड 6 में सड़क निर्माण, पेवर्स ब्लॉक एवं पक्के नाली के निर्माण को लेकर मांगे रखी। इस संदर्भ झामुमो नेता गणेश महाली ने बताया कि विभिन्न वार्ड एवं बस्तियों का भ्रमण के दौरान स्थानीय बस्ती वासियों ने पक्की सड़क व नाली निर्माण नहीं होने की सूचना दी थीं।

जिससे लोगों को आवागमन में कई सारे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम आ चुका है। नाली एवं सड़क निर्माण नहीं होने के कारण पानी घरों तक पहुंच रहा है। जिसके लिए नगर निगम प्रशासक को इस समस्याओं से अवगत कराया।

हालांकि, नगर निगम प्रशासक ने अस्वस्थ कराते हुए कहा कि आवेदन के आधार पर समस्या का समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व कई सारे वार्डों में नाली , सड़क निर्माण एवं पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य को लेकर आवेदन आया था। जिसकी स्वीकृति दे दी गई है कुछ ही दिनों में सड़क, नाली एवं पेवर्स ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *