• Mon. Mar 2nd, 2026

कृषि विज्ञान केन्द्र में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न 

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2025

 

बलियापुर : कृषि विज्ञान केंद्र में कृषकों के मशरूम उत्पादन पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का  शुक्रवार को संपन्न हो गया। शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब दो दर्जन किसान शामिल हुए।

जिसमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं भी थी। प्रशिक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने मशरूम उत्पादन के वैज्ञानिक तरीके की विस्तृत जानकारी दी। वही मशरूम के विभिन्न प्रभेदों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान कृषकों को मशरूम के उपयोग जैसे मशरूम अचार, मशरूम पाउडर, मशरूम पापड़, मशरूम बड़ी बनाने के तरीके भी बताए गए। शिविर के समापन के मौके पर  बलियापुर एसबीआई के शाखा प्रबंधक विनीत कुमार गौतम मुख्य रूप से मौजूद थे।

उन्होंने कृषकों को संबोधित करते हुए मशरूम उत्पादन को आय का बेहतर स्रोत बताया। कृषकों को आवश्यक मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ सीमा सिंह, डॉ राजीव कुमार, डॉक्टर देवकांत प्रसाद,  रमन कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, देव प्रकाश शुक्ला, मनी रजक आदि थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *