• Mon. Mar 2nd, 2026

बलियापुर में लचर विद्युत व्यवस्था एवं स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सौंपा ज्ञापन, पुतला दहन कर जताया विरोध

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2025

 

 

बलियापुर, शुक्रवार को विधायक चंद्रदेव महतो।से बलियापुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर, बलियापुर क्षेत्र में जारी लचर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था एवं ग्रामीणों की बिना सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में समस्त बलियापुर वासियों द्वारा हस्ताक्षरित एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में आशीष कर, शैलेन मंडल, स्वपन महतो एवं राधेश्याम रजक शामिल थे विधायक ने ज्ञापन प्राप्त कर इस विषय पर हर संभव हस्तक्षेप एवं समाधान का आश्वासन दिया।

इस बीच, विद्युत विभाग के प्रति बढ़ते जन आक्रोश के चलते विगत रात्रि में ग्रामीणों द्वारा विभाग को चेतावनी स्वरूप एक विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

शुक्रवार को 10:30 बजे बलियापुर चौक मे बलियापुर चेंबर ऑफ कॉमर्स, स्थानीय ग्रामीणवासी तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में जमकर नारेबाजी की गई और अंततः जेवीवीएनएल धनबाद के जीएम एवं डीवीसी के जीएम का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में बलियापुर पूर्वी पंचायत के मुखिया गणेश महतो, उप प्रमुख आशा देवी, शिक्षक सपन महतो, राधेश्याम रजक, रिंकू मुखर्जी, सागर घोषाल, साधन मास्टर, खगेन पांडे, देवव्रत मुखर्जी, दिवाकर महतो, बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के बेंगू ठाकुर एवं माना चटर्जी, लायंस क्लब ऑफ बलियापुर के गिरधारी लाल अग्रवाल, समाजसेवी मिट्ठू सरिया, तथा बलियापुर चेंबर ऑफ कॉमर्स से घनश्याम ग्रोवर, आशीष कर, शैलेन मंडल, जाहिद अंसारी, चंद्रशेखर ठाकुर, शंकर दास, गौतम पाल, सुनील कुमार सोनू, सुजीत कुंभकार, शेख मुमताज, बबलू कर, सोमनाथ दे, दिनेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, शेख फहीम, राजू लालाआदि थे।

बलियापुर वासियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया एवं स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगी, तो आगामी समय में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *