• Mon. Nov 2nd, 2026

सरायकेला: हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पाद, करीब 8 एकड़ धान की फसल रौंदी

admin's avatar

Byadmin

Nov 2, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला- सरायकेला प्रखंड के मुंडाटांड़ पंचायत अंतर्गत ग्राम भालूकपहाड़ी में बीती रात हाथियों के एक झुंड ने भारी तबाही मचाई। रात करीब 10 से 15 हाथियों का दल अचानक धान के खेतों में घुस आया और कई किसानों की फसलों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, हाथियों ने स्थानीय किसान जग्गू महतो, नकुल महतो, गोवर्धन महतो, छोटू लाल महतो और योगिंदर महतो के खेतों को अपना निशाना बनाया। हाथियों ने करीब 7 से 8 एकड़ में लगी धान की तैयार फसल को पैरों तले रौंद दिया और खाकर बर्बाद कर दिया। मेहनत से उपजाई फसल के इस तरह नष्ट होने से पीड़ित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

मुंडाटांड़ पंचायत के मुखिया दशरथ माहली ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुःख जताया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग के पदाधिकारियों को दे दी गई है। इसके साथ ही प्रभावित किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग की गई है ताकि उन्हें इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed