• Sun. Feb 15th, 2026

जीटी रोड चौड़ीकरण को लेकर NHI के प्रोजेक्ट मैनेजर विजेंद्र तोमर ने सड़क के अधूरे कार्यों का किया मुआयना

admin's avatar

Byadmin

Apr 23, 2025

 

 

गोविंदपुर । जीटी रोड चौड़ीकरण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विजेंद्र तोमर ने मंगलवार को गोविंदपुर के नागरिकों के साथ सड़क के अधूरे कार्यों का मुआयना किया।

 

गोविंदपुर पश्चिमी पंचायत की मुखिया ममता देवी की अपील पर सेठ सुखीराम विद्यालय के पास सीधी नाली बनाने और कचरा साफ करने का निर्देश दिया। श्री तोमर ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल तक गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में सभी शेष कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा ।

 

नाली निर्माण कार्य में कई स्थानों पर पानी के पाइप और बिजली के तार के कारण परेशानी हो रही है। इसके लिए दोनों विभागों से संपर्क साधा गया है और समस्या का बहुत हद तक समाधान निकाल लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि बारिश का पानी नाली में घुसे, इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। सड़क और नाली जनता की सुविधा के लिए बनाई जा रही है । इसमें किसी भी तरह की ढलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी । यदि नागरिकों को असुविधा होगी तो वह उनसे संपर्क कर सकती है।

 

समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार इलाके में 80% काम पूरा हो गया है । शेष कार्य 8 दिनों में पूर्ण कर लिए जाएंगे । इस अवसर पर सुरेश सरिया, मृगेंद्र यादव, आनंद जायसवाल, वीरेंद्र रजक, अनूप साव आदि मौजूद थे। उन्होंने सभी के साथ गोविंदपुर ऊपर बाजार से साहिबगंज मोड तक सड़क का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया ।

 

 

जीटी रोड पर कचरा फेंकने पर होगी कार्रवाई : प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि जीटी रोड को साफ- सुथरा रखना सभी की जवाब देही है । जीटी रोड किनारे रहने वाले नागरिकों और दुकानदारों का विशेष दायित्व है कि सड़क पर कचरा न फेके। उन्होंने कहा कि यदि जीटी रोड या जीटी रोड की जमीन पर कचरा फेंका जाता है तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा बार-बार सड़क के किनारो के कचरे की सफाई की जा रही है पर कुछ दिनों बाद फिर वही स्थिति पैदा हो जाती है उन्होंने कहा कि कचरा रखना और उसे फेंकने के लिए गोविंदपुर के दुकानदारों और नागरिकों को व्यवस्था करनी चाहिए ताकि जीटी रोड साफ सुथरा रह सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *