• Sun. Feb 15th, 2026

दहेज प्रताड़ना के बलि चढ़ी बिमला। दरिंदा पति विक्की हुआ गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 18, 2025

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ:- केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर चौहन बस्ती निवासी बीसीसीएल कर्मी नागेश्वर चौहन के पुत्र संदीप चौहान उर्फ विक्की चौहान की पत्नी विमला देवी की बुधवार के शाम लगभग 6 बजे आग लगने से सन्देहास्पद स्थिति में मौत हो गईं थी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को संध्या लगभग 6 बजे घर के छत पर आग और धुवाँ देखकर परिजन और पडोसी घर में जाकर देखा तो बिमला देवी बुरी तरह से झूलसी हुई थी। आनन-फानन में पीड़िता को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि  जाने के क्रम में रास्ते मे ही पीड़िता की मौत हो गई थी।

मृतिका का एक 2 वर्ष की पुत्री है।पति विक्की चौहान डेकोरेशन का काम करता है।उनकी पत्नी शत- प्रतिशत मौके पर ही जल गई थी।घटना की सूचना पाकर केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडेय सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के मायके को  दिया ।

इस घटना क्रम में थाना प्रभारी ने बताया  मृतका के परिजन की शिकायत के आधार पर दहेज़ हत्या का मामला दर्ज किया गया हैं। इस घटना को लेकर मृतक के मायके गांव नगमा, थानां फतेहपुर, जिला गया( बिहार) से आये मृतिका के पिता कमलेश चौहान ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। तभी से दहेज के लिए ससुराल पक्ष वाले प्रताड़ित किया जाता था।

बुधवार के सुबह 7 बजे से दो तीन बार फोन पर पुत्री ने बताई की उसके पति  दहेज़ के लिए मारपीट कर रहा है और मुझे जान से मारने की बात कह रहा है। मुझे जल्दी से मायके ले चलो। परिजनों  ने मृतक को शीघ्र ही ससुराल आने की बात कही थी। दूसरे दिन पता चला कि उसकी मौत जलने से हो गई है।पुलिस के द्वारा खबर सुनकर आनन फानन में परिजन गांव नगमा,थाना फतेहपुर,जिला गया,बिहार से गाड़ी रिजर्व कर गोधर पहुंचे और अपनी पुत्री की लाश देखकर फफक फफक कर रोने लगे।

पीड़ित परिजनों ने केंदुआडीह पुलिस को मृतक के पति, सास, ससुर व ननद के विरुद्ध लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाया है साथ ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।वहीं पुलिस ने लोगों के सहयोग से मृतक का शव को अन्तय परीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया।किन्तु ससुराल पक्ष के फरार होने के कारण मृतका के भाई ने अपनी बहन का अंतिम संस्कार मटकुरिया मुक्तिधाम में किया।वहीं केंदुआडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य एकत्रित किए एवं वीडियोग्राफी कराया।केंदुआडीह थानां प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मृतका के पिता के लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या55/25 दर्ज कर पति विक्की चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।वही थानां प्रभारी के पहल पर गोधर चौहान बस्ती के लोगों ने मृतका के अनाथ बच्ची को उसके नाना कमलेश चौहान को सौप दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *