
गोबिंदपुर रतनपुर ग्राम की महिलाओं ने सार्वजनिक काली मंदिर, रतनपुर में एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने खुद चंदा इकट्ठा करके मंदिर के लिए सीलिंग फैन लगवाया है, जिससे गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत मिलेगी।

मंदिर परिसर में नियमित शिव चर्चा से भक्ति का वातावरण बना रहता है। रतनपुर महिला सामाजिक संस्था ने इस पहल के माध्यम से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया है यहां की महिलाएं सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहती हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहती हैं।

यह प्रयास न केवल राहगीरों को राहत प्रदान करेगा, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देगा।
कुन्ती देवी, उषा देवी, बबली सिंह,नीतू देवी चिंता देवी, सोभा देवी,बेबी देवी,चंपा देवी, गुड्डी देवी,रेखा देवी,जामुनी देवी आदि महिलाओं ने इस पहल में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
