• Sat. Feb 14th, 2026

गुड न्यूज़ : 1 घंटे 48 मिनट में धनबाद से गया पहुंची सेमी हाई स्पीड ट्रेन, Vande Bharat का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड

admin's avatar

Byadmin

Apr 5, 2025

 

*धनबाद :* धनबाद से गया तक 1 घंटे 48 मिनट में पहुंचने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन ने वंदे भारत को भी पीछे छोड़ दिया है। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन ने 400 किमी की दूरी महज 3 घंटे 55 मिनट में तय की। इस स्पीड ट्रायल की सफलता के साथ ही पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों का नया अध्याय जुड़ गया है।

सेमी हाई स्पीड ट्रेन ने तोड़ा वंदे भारत का रिकॉर्ड

160 किमी प्रति घंटे क रफ्तार से फर्राटा भरने वाली सेमी हाई स्पीड ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय डीडीयू से धनबाद की 400 किमी की दूरी महज तीन घंटे 55 मिनट में ही माप दी। गया से धनबाद तक का 200 किमी का सफर एक घंटे 57 मिनट में ही पूरा हो गया। वापसी में धनबाद से गया एक घंटे 48 मिनट में ही पहुंच गई।

राजधानी एक्सप्रेस से धनबाद से गया पहुंचने में दो घंटे 32 मिनट तो वंदे भारत से दो घंटे 45 मिनट लगते हैं। रेल महाप्रबंधक के स्पीड ट्रायल सफल होने के साथ ही पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों का नया अध्याय जुड़ गया। इससे भविष्य में तेज और सुरक्षित यात्रा का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

आगे-पीछे निरीक्षण यान, ब्रेक यान और एक थर्ड एसी कोच के साथ स्पीड ट्रायल

महाप्रबंधक के ट्रायल रन में आगे-पीछे निरीक्षण यान, एक ब्रेक यान और एक थर्ड एसी कोच जोड़ा गया था। अलग-अलग निरीक्षण यान पर सवार होकर स्पीड ट्रायल किया। डीडीयू से गया तक डीडीयू के डीआरएम राजेश गुप्ता तथा गया से धनबाद तक के निरीक्षण में धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा मौजूद थे।

*टाइम लाइन*

डीडीयू से रवाना – दिन 10:46

गया आगमन – दोपहर 12:33

गया से प्रस्थान – दोपहर 12:44

धनबाद आगमन – दोपहर 2:41

धनबाद से प्रस्थान – दोपहर 3:43

गया पहुंची – शाम 5:31

गया से प्रस्थान – शाम 5:44

धनबाद स्टेशन पर एक घंटे दो मिनट रुके महाप्रबंधक, रेलकर्मियों ने किया निरीक्षण यान को दुरुस्त

ट्रायल रन में धनबाद पहुंचे पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह यहां एक घंटे दो मिनट तक ठहरे। दोपहर 2:41 पर धनबाद पहुंचने के बाद कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने *महाप्रबंधक के निरीक्षण यान का परीक्षण किया*

निरीक्षण यान के हास पाइप में कुछ खामियां मिली जिस दुरुस्त किया गया। इसके बाद दोपहर 3:39 पर रवाना हुई। थोड़ा आगे बढ़ कर रुक गई। चार मिनट रुक कर दोपहर 3:43 पर खुली।

निरीक्षण यान में बैठे थे जीएम, पटरी पर उतर गया दंपति

रेल महाप्रबंधक निरीक्षण यान में बैठे थे। तभी प्लेटफॉर्म एक पर हटिया-बर्द्धमान मेमू आ गई। प्लेटफॉर्म दो पर खड़े दंपति ट्रेन देख कर पटरी पर उतर गये और पार करने की कोशिश करने लगे। इस बीच मौजूद रेलकर्मियों की नजर पड़ते ही दौड़ पड़े और दंपति को फटकार लगाकर रोका। उन्हें फुट ओवरब्रिज से भेजा गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *