• Sat. Feb 14th, 2026

धनबाद जेल दूसरी जगह होगी शिफ्ट, मैन पावर की कमी के बावजूद अच्छी सुविधाएं, बोले जेल आईजी

admin's avatar

Byadmin

Apr 5, 2025

बिरेंद्र गिरी, पत्रकार

धनबाद जेल का निरीक्षण करते जेल आईजी सुदर्शन मंडल

 

धनबाद जेल : झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल शुक्रवार को धनबाद पहुंचे और धनबाद जेल का निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारियों को कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जेल में मैन पावर की कमी है, फिर भी कैदियों के लिए खाने-पीने और इलाज की अच्छी व्यवस्था है. इस जेल को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा.

धनबाद जेल : धनबाद-जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को धनबाद जेल का निरीक्षण किया. करीब तीन घंटे तक निरीक्षण के दौरान जेल आईजी ने कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए. इस दौरान मंडल कारा में पदस्थापित अधिकारी और अन्य विभाग के लोग मौजूद थे. निरीक्षण के बाद जेल आईजी ने यहां बंदियों को मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताया. उन्होंने कहा कि बंदियों के खाने-पीने और चिकित्सा (इलाज) की अच्छी व्यवस्था है. हालांकि मैन पावर की कमी है. उन्होंने कहा कि जेल को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम तेजी से किया जाएगा.

जेल की दीवार से सटी है बड़ी आबादी-जेल आईजी

जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि मंडल कारा के आस-पास का इलाका भीड़-भाड़ वाला हो गया है. जेल की दीवार से बड़ी आबादी सटी है, जो कभी भी कोई भी सामान अंदर फेंक सकती है. वर्ष 2016-17 में धनबाद मंडल कारा को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की बात चल रही थी, लेकिन अभी फाइल कहां है? उसे देखा जाएगा. जेल को दूसरी जगह शिफ्ट करने की कवायद तेजी से की जाएगी.

 

कारा अधीक्षक से लेकर सुरक्षा कर्मी तक की कमी

जेल आईजी ने बताया कि जेल में मैन पावर की कमी है. कारा अधीक्षक, सहायक अधीक्षक जेलर, वार्डेन और सुरक्षा कर्मियों की कमी के बावजूद जेल का संचालन ठीक से हो रहा है. जेल के बाहर से अंदर जाने वाली चीजों को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *