• Sat. Feb 14th, 2026

भूले भटके मेमको मोड़ पहुँची माँ, बेटे के साथ सही सलामत घर गई

admin's avatar

Byadmin

Apr 4, 2025

 

 

धनबाद- ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल को टेलीफोनिक सूचना के माध्यम से पता चला कि मेमको मोड़ शहीद मनींद्रनाथ मंडल चौक पर मेमूँन ख़ातून नाम की महिला जो रो-धो कर अपना घर महाराजगंज टुंडी बता रही है।

 

जो भटक कर मेमको मोड़ पहुँच गई थी और घर वालो को इधर-उधर खोज रही थी। फिर महिला को सर्वमंगला हॉस्पिटल में बैठा कर चाय पानी पिला कर रखा गया और फिर सोशल मीडिया के माध्यम से पता करने पर पता चला की महिला रामपुर, कोपली, महाराजगंज, टुंडी निवासी सलीम अंसारी की बेगम मेमून खातून है।

 

फिर महिला के घर से बेटा इम्तियाज अंसारी टेलिफोनिक माध्यम से ह्यूमैनिटी टीम के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल से जानकारी लेकर संपर्क कर मेमको मोड़ पहुँच कर अपनी माँ को सही सलामत घर ले कर गया।

 

जहाँ ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल, टीम के सलाहकार दिलीप कुमार, सदस्य निरंजन मंडल एवं अन्य मौजूद थे।

 

#Humanityhelpinghands

#humanityteam

#humanitygroup

#humanity

#goutamkumarmandal

#dhanbadward22

#7711

@highlight


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *