• Thu. Feb 26th, 2026

Saraikela : कपाली क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना 5 साल के मासूम की हत्या जाने पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 31, 2025

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, कपाली ओपी क्षेत्र के तामोलिय में जहां एक पति ने अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार पति की तलाश में ताबड़तोड़ छापामरी जारी है।

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रविवारी सिंह और उनके 5 वर्षीय बेटे गोलू मुंडा के रूप में हुई है। आरोपी पति सुकराम मुंडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के पीछे घरेलू विवाद का कारण बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस अभी तक इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *