• Wed. Mar 4th, 2026

चांडिल : क्रॉस लिमिटेड कंपनी के सीएसआर फंड के तहत चांडिल अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ उपयोग होने वाले संसाधन मुहैया कराया गया

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 21, 2025

चांडिल: भारत की अग्रणी ऑटो कम्पोनेंट निर्माता कंपनी क्रॉस लिमिटेड की ओर से सीएसआर फंड के तहत चांडिल अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ इसमें उपयोग होने वाले सभी संसाधन मुहैया कराई गई है। शुक्रवार को रांची लोकसभा के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, क्रॉस लिमिटेड के अध्यक्ष सुधीर राय, सीएफओ कुणाल राय के अलावा क्रॉस लिमिटेड के अधिकारी मौजूद रहे। इस मशीन में इंस्टॉलेशन में करीब 19 लाख खर्च हुए हैं। सांसद संजय सेठ ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में करोड़ो रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जल्द ही इसका असर देखने को मिलेगा। अल्ट्रासाउंड मशीन लग जाने से गरीबों का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड किया जा सकेगा। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान में इस अल्ट्रासाउंड मशीन से रोगियों की पहचान करने में सहूलियत होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *