
बड़कागांव:प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालय बी.एम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को विदाई समारोह पर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई।

समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कैलाश कुमार व संचालन कक्षा 9 की छात्रा नन्दनी कुमारी व माही गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर निर्देशक संदीप कुशवाहा ने सभी बच्चों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा की आप लोग जहां भी जाए अपने विद्यालय के साथ-साथ अपने अभिभावक का मान सम्मान बनाए रखें। मैट्रिक में अच्छे अंक लाकर अपने गांव मुहल्ला प्रखंड व जिला का नाम देश स्तर पर रोशन करें यही मेरा कामना है।

वहीं विद्यालय के उपप्राचार्य पूनम कुमारी व वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान ने सभी बच्चों को भविष्य में आने वाली कठिनाइयों के बारे में विस्तृत रूप से समझाया और उन्हें बतलाया कि शिक्षा ही एक ऐसी चीज है जो हमेशा आपके साथ रहेगा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।
मौके पर निर्देशक सन्दीप कुशवाहा,उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा दिनकर ,प्राचार्य कैलाश कुमार ,उपप्राचार्य पूनम कुमारी,
विद्यालय के शिक्षक चेयरमैन रंजीत कुमार, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान,आनंद कुमार पासवान ,आशीष कुमार, महेंद्र कुमार, सुमित कुमार, सोनू कुमार ,मुकेश कुमार, ऋषभ अग्रवाल, राजेश कुमार रवि ,मनीषा कुमारी, ,देवंती देवी, अफसाना परवीन, स्नेहा कुमारी,नेहा कुमारी, गंगा भारती, अंजली कुमारी,आर्या कुमारी, सुमन कुमारी,सरिता ब, अंजली कुमारी, सुभाष कुमार ,दुर्गा ,संजु देवी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
